फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una city was flooded due to six hours of rain, fire department vehicles also fell short

Una News: छह घंटे की बारिश से ऊना शहर हुआ पानी-पानी, अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी पड़ गई कम

Sun, 03 Aug 2025 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Una city was flooded due to six hours of rain, fire department vehicles also fell short
ऊन शहर के शहीद भगत सिंह चौक में चार फीट तक जलभराव के बीच गंतव्य को जाता बुजुर्ग व अन्य वाहन सवा - फोटो : संवाद
शहर के अधिकतर क्षेत्र हुए जल मग्न
विज्ञापन

बंगाणा व टाहलीवाल फायर केंद्रों से मंगवाने पड़े दो वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। छह घंटे की मूसलधार बारिश से ऊना शहर में पानी ही पानी हो गया। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां कम पड़ीं, जिससे अतिरिक्त वाहन टाहलीवाल और बंगाणा से मंगवाने पड़े। सब्जी मंडी, फ्रेंड्स कॉलोनी और नालों से उफनता पानी चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गया। सड़क पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ और कई वाहन बंद हो गए। लोगों को धक्का लगाकर वाहन बाहर निकालने पड़े। डाकघर और आसपास की दुकानों में भी पानी भर गया, जिससे सामान को नुकसान पहुंचा।


कई इलाकों में चार से पांच फुट तक पानी भर गया। पुराने मिनी सचिवालय परिसर में अर्जी नवीसों और टाइपिस्टों का सामान बह गया। सिटी चौकी और कोर्ट परिसर में भी जलभराव देखा गया। अग्निशमन विभाग ने पंपों की मदद से पानी निकाला।
विज्ञापन




बारिश के कारण वार्ड छह में एक जर्जर भवन गिर गया, जबकि रक्कड़ कॉलोनी में तेज बहाव के कारण एक डंगा मकान पर गिर गया, जिससे संपत्ति को नुकसान हुआ और एक दोपहिया वाहन मलबे में दब गया। बाबा बेदी गेट के पास मलबा एनएच पर आ गया जिसे जेसीबी से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने जलभराव वाले इलाकों का जायजा लिया और प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।



मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक 258 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो पिछले 37 वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले 1988 में 198 मिमी बारिश हुई थी।

ऊन शहर के शहीद भगत सिंह चौक में चार फीट तक जलभराव के बीच गंतव्य को जाता बुजुर्ग व अन्य वाहन सवा

ऊन शहर के शहीद भगत सिंह चौक में चार फीट तक जलभराव के बीच गंतव्य को जाता बुजुर्ग व अन्य वाहन सवा- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed