फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound of pregnant women is being done once a week in Amb Hospital

Una News: अंब अस्पताल में सप्ताह में एक दिन हो पा रहे गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड

Sat, 17 Jan 2026 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound of pregnant women is being done once a week in Amb Hospital
मरीजों को करना पड़ रहा निजी लैब का रुख
विज्ञापन

स्थायी रूप से सोनोलॉजिस्ट न होने से बढ़ीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित होने के बाद भी गर्भवती महिलाओं को रोजाना अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस वजह से महिलाओं को या तो हर सप्ताह शुक्रवार का इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी लैब में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। अंब अस्पताल में स्थाई सोनोलॉजिस्ट न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। वर्तमान में बंगाणा क्षेत्र के एक सोनोलॉजिस्ट को अस्पताल में हर शुक्रवार को सेवाएं देने के लिए भेजा जाता है। इसी दिन केवल गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड हो पाता है।
नागरिक अस्पताल अंब क्षेत्र के बड़े हिस्से के स्वास्थ्य का जिम्मा संभाल रहा है। ऐसे में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही स्थायी तौर पर सोनोलॉजिस्ट की उपलब्धता से न केवल गर्भवती महिलाएं, बल्कि अन्य मरीज भी अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

कोट
अंब अस्पताल में अभी अस्थायी तौर पर एक सोनोलॉजिस्ट की तैनाती की गई है। शुक्रवार को ही केवल गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हो पाते हैं। उच्च अधिकारियों से स्थाई तौर पर सोनोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग उठाई गई है। -डॉ. राहुल कतना, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी, अंब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed