फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound facility closed in regional hospital

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद

Tue, 02 Sep 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 02 Sep 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility closed in regional hospital
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद हो गई है। अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट का तबादला हो गया है। ऐसे में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी लैब पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। ऐसे में जहां गर्भवती महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती थी। अब निजी लैब में एक अल्ट्रासाउंड के लिए 2000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। प्रबंधन ने अस्पताल में नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई है।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े अस्पताल में फिर रेडियोलॉजिस्ट की तरफ से पद छोड़ने के बाद अल्ट्रासाउंड की सुविधा फिर ठप हो गई है। इससे मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है। ऐसे में अब मरीज निजी लैब में जाकर महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना औसतन 200 से 300 गर्भवती महिलाएं उपचार व नियमित जांच के लिए पहुंचती हैं। इसके लिए अस्पताल में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ भी तैनात हैं। इनमें से रोजाना 50 से 60 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवा उसकी रिपोर्ट दिखाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में पहले तो इन महिलाओं के अस्पताल के अंदर ही निशुल्क अल्ट्रासाउंड हो जाते थे। अब रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने से इन्हें निजी लैब में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट का तबादला हो गया है। उच्च अधिकारियों को इसके बारे में सूचित कर दिया है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती विभाग की तरफ से ही की जाएगी। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्या हो सकती है, इस पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed