{"_id":"69d550b8e0842062010697a5","slug":"ultrasound-and-canteen-facilities-started-in-civil-hospital-bangana-una-news-c-93-1-ssml1047-187422-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नागरिक अस्पताल बंगाणा में अल्ट्रासाउंड और कैंटीन की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नागरिक अस्पताल बंगाणा में अल्ट्रासाउंड और कैंटीन की सुविधा शुरू
Wed, 08 Apr 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। नागरिक अस्पताल बंगाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक विवेक शर्मा ने अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए नई कैंटीन का भी शुभारंभ किया गया। इस पहल को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना से क्षेत्र की लगभग 30 पंचायतों की 40 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। पहले मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए ऊना या अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है।
बता दें कि पहले जहां सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब सस्ती दवाइयों की दुकान, मुफ्त जांच और आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अस्पताल में अब कई प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में शुरू की गई नई कैंटीन में मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ और उचित दरों पर भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। अस्पताल में भर्ती कमलेश कुमारी, रेखा देवी, अंजली, देवराज, सुदेश कुमार, महेंद्र सिंह, राम स्वरूप, रूप सिंह व नसीब सिंह सहित अन्य मरीजों ने कहा कि पहले अस्पताल में सुविधाओं का अभाव था। मरीजों को छोटी-छोटी जांच के लिए भी ऊना या अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। वर्तमान में अस्पताल की स्थिति सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान अस्पताल में पूरा स्टाफ उपलब्ध है, कई टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं और सस्ती दवाइयों की दुकान खुलने से मरीजों को बाजार से महंगी दवाइयां खरीदने की मजबूर नहीं होना पड़ रहा है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना संजीव कुमार वर्मा, एमएस संजय मनकोटिया, राजेश कुमार, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल राणा, राम आसरा शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, जगदीश शर्मा, सत्या देवी, जोगेंद्र देव आर्य व अन्य मौजूद रहे।