फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two youths injured after being hit by a China door

Una News: चाइना डोर की चपेट में आने से दो युवक घायल

Wed, 14 Jan 2026 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Two youths injured after being hit by a China door
एक की गर्दन पर सात तो दूसरे की गर्दन पर लगे 12 टांके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। देशभर में चाइना डोर की बिक्री पर रोक के बावजूद लोग इसे इस्तेमाल करके पतंगबाजी कर रहे हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। बीते दो दिन में चाइना डोर की चपेट में आने से तीन से चार लोग घायल हुए हैं। ताजा मामला नंगल के बरारी गांव का है, जहां छात्र अनमोल ट्यूशन से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव कंचेहड़ा के पास चाइना डोर उसकी गर्दन में फंस गई, जिससे उसे गंभीर कट लगा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गर्दन में सात टांके लगे। अनमोल की माता सुनीता ने प्रशासन से चाइना डोर बेचने और इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी तरह नया नंगल का युवक चैतन्य भी जवाहर मार्केट के पास चाइना डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वह स्कूटी पर नया नंगल जा रहा था और उसे अपनी गर्दन पर लगभग बारह टांके लगवाने पड़े।सामाजिक सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया जा रहा है कि चाइना डोर के उपयोग और बिक्री पर सख्त रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed