{"_id":"66999bb2ec1472ab590b7786","slug":"two-youths-attempted-theft-in-talmet-shiv-temple-una-news-c-93-1-una1002-128551-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तलमेट शिव मंदिर में दो युवकों ने किया चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तलमेट शिव मंदिर में दो युवकों ने किया चोरी का प्रयास
Fri, 19 Jul 2024 04:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में वीरवार दोपहर को बंगाणा चपलाह सड़क के मध्य गुग्गा मंदिर तलमेट के साथ शिव मंदिर में दो युवकों ने मंदिर में रखे गले का ताला तोड़ने की कोशिश की। तभी स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को घेर लिया, जिसमें एक युवक मौके से भागने में कामयाब हो गया।
वहीं, दूसरे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुरी सच्चाई सामने रखवाई। इस दौरान युवक ने माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने की अपील की। वहीं, स्थानीय लोगों ने उक्त युवक को बंगाणा पुलिस में निजी टैक्सी में लेकर गए। बाद में परिजनों को बुलाकर माफी मांगने के बाद भेजा गया। वहीं, दूसरे युवक को भी शुक्रवार को पुलिस थाना में पेश होने को कहा गया। गौर हो कि इस घटना में चोरी करने का प्रयास करने वाले युवक को खुद ग्रामीण टैक्सी गाड़ी मंगवाकर पुलिस थाना लेकर गए, क्योंकि पुलिस के पास न तो पूरा स्टाफ है और न ही कोई अतिरिक्त साधन।