फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two youths arrested with unlicensed country-made pistol

Una News: बिना लाइसेंस देसी कट्टे समेत दो युवक गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with unlicensed country-made pistol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल पुलिस ने अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर उसका प्रदर्शन करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाहलीवाल थाना के अन्वेषण अधिकारी मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रकाश, एक पूर्व मामले में पूछताछ के लिए आरोपी अरमान राणा पुत्र प्रेम सिंह निवासी मानूवाल को थाना सदर ऊना लेकर गए थे। पूछताछ के दौरान अरमान राणा के मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें वर्ष 2022 से देसी कट्टे के साथ बनाई गई वीडियो और स्टोरीज सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई पाई गईं। पुलिस के अनुसार अरमान के पास उक्त देसी कट्टे का कोई वैध लाइसेंस नहीं था और वह कुछ समय तक यह हथियार अपने पास रखे रहा। बाद में अरमान ने यह हथियार अपने मित्र दिशांत राणा निवासी टाहलीवाल को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ऊना अमित यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed