फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two youths arrested with 10.50 grams of chitta

Una News: 10.50 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 08 Dec 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 10.50 grams of chitta
ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर की टीम ने शनिवार को नशा तस्करी के खिलाफ की कार्रवाई में 10.50 ग्राम चिट्टा के साथ 19 साल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुलेट बाइक पर सवार थे और साइलेंसर से पटाखे मारते हुए भटोली से मैहतपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने नाकाबंदी पर दोनों आरोपियों को पकड़ा और तलाशी के दौरान बुलेट के फिल्टर वाले टूल बॉक्स में नशे की खेप पकड़ी गई। आरोपियों की पहचान बुलेट चालक अंश द्विवेदी (19) निवासी गांव बास तहसील नंगल, जिला रूपनगर (पंजाब) व मोहित कुमार (19) निवासी गांव जखेड़ा जिला ऊना के तौर पर हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मैहतपुर पुलिस ने एसआईयू टीम के साथ शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक, जिस पर दो युवक सवार हैं, भटोली की तरफ से बुलेट पर पटाखे मारते हुए औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर की तरफ जा रहे हैं। करीब 3:15 बजे काले रंग के बुलेट पर दो लोग पटाखे मारते हुए आए तो पुलिस ने रोक लिया। पूछताछ करने पर दोनों बुलेट सवार घबरा गए। पुलिस को बुलेट में कुछ संदिग्ध वस्तु होने का शक हुआ। बुलेट की चाबी लेकर जब टूल बॉक्स को चेक किया तो उसमें 10.50 ग्राम चिट्टा पाया गया। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस बड़े स्तर पर अभियान छेड़े हुए है। स्थानीय लोगों के आग्रह है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed