फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two workers caught on CCTV on charges of stealing goods from the factory.

Una News: फैक्टरी से सामान चोरी करने का आरोप, दो कर्मी सीसीटीवी में कैद

Fri, 02 Oct 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 02 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two workers caught on CCTV on charges of stealing goods from the factory.
ऊना। टाहलीवाल क्षेत्र के बेला बाथड़ी स्थित न्यासा मल्टीप्लास्ट फैक्टरी से प्लास्टिक का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। फैक्टरी के लेखा एवं लाइसन अधिकारी आयूब खान ने पुलिस में शिकायत देकर दो कर्मचारियों पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आयूब खान के अनुसार वह पिछले करीब 18 वर्षों से फैक्टरी में कार्यरत हैं। इस पर उन्होंने 29 सितंबर को फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें 27 और 28 सितंबर की मध्यरात्रि दो व्यक्ति प्लास्टिक के बोरों में सामान भरकर फैक्टरी से बाहर ले जाते दिखाई दिए। शिकायतकर्ता ने फुटेज की जांच करने पर दोनों की पहचान फैक्टरी कर्मचारियों कृष्णकांत यादव और राहुल सिंह यादव के रूप में होने का दावा किया।
विज्ञापन

इसके बाद स्टोर रूम की जांच की गई तो वहां से वाटर कैंपर, डिनर सेट, ट्रे सेट, पानी की बोतलें, हॉट केस, ड्राई फ्रूट सेट समेत अन्य सामान गायब मिला। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज और चोरी हुए सामान के संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed