फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two trucks and a car collide on Nangal flyover

Una News: नंगल फ्लाई ओवर पर दो ट्रकों और कार में टक्कर

Sat, 28 Jun 2025 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Two trucks and a car collide on Nangal flyover
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। नंगल फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह दो ट्रकों और एक कार में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुखसाल से गांव अजौली की तरफ जा रहा था। फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण उसकी कार घूम कर दूसरे ट्रक के आगे आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। कहा कि पीछे से कार को टक्कर मारने वाला चालक भाग गया। नरेंद्र ने कहा कि वह कार में अकेला ही था और उसे किसी भी तरह की चोट नहीं आई लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। उधर, ट्रक चालक अकबर अली ने कहा कि वह गगरेट से गाजियाबाद जा रहा था को कार को किसी ट्रक ने पीछे से हिट किया। यह कार घूम कर उसके ट्रक के सामने आ गई। हालांकि, उसने कार और चालक को बचाने के लिए अपना ट्रक डिवाइडर पर भी चढ़ा दिया था। इस मामले पर अभी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed