{"_id":"6ac7f185c7311b95d305f52c","slug":"two-suspects-roaming-in-the-guise-of-sadhus-apprehended-in-nalut-una-news-c-93-1-ssml1048-208949-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नलूट में साधुओं के वेश में घूम रहे दो संदिग्ध पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नलूट में साधुओं के वेश में घूम रहे दो संदिग्ध पकड़े
Fri, 09 Oct 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के नलूट में ऊना-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर साधुओं का वेश धारण कर घूम रहे दो संदिग्धों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
आरोप है कि दोनों सड़क किनारे वाहनों को रोककर धर्म और आस्था के नाम पर लोगों को विश्वास में लेकर उनसे पैसे के साथ सोने-चांदी की चेन आदि ऐंठने का प्रयास कर रहे थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों संदिग्ध काफी देर से सड़क किनारे घूम रहे थे और वाहनों को रोककर लोगों से बातचीत कर रहे थे।
सूचना मिलते ही बंगाणा थाना की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान पजरी पुत्र गईना निवासी प्रेम नगर, जिला यमुनानगर और संदीप निवासी जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस दोनों से उनके नलूट पहुंचने और लोगों से संपर्क करने के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दोनों के पूर्व रिकॉर्ड और क्षेत्र में उनकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।