फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two supervisors were attacked with iron rods and hockey sticks

Una News: दो सुपरवाइजरों पर लोहे की रॉड और हॉकियों से हमला

Fri, 11 Jul 2025 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Two supervisors were attacked with iron rods and hockey sticks
चार लोगों के खिलाफ हरोली पुलिस थाना में मामला हुआ दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली/ऊना। निजी कंपनी के दो सुपरवाइजरों पर लोहे की रॉड और हॉकियों से हमला करने का मामला सामने आया है। हरियाणा कैथल कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार पुत्र गुरदयाल निवासी गांव व डाकघर झडौली तहसील व जिला गुरदासपुर पंजाब की शिकायत पर दविंद्र सिंह निवासी गांव हींरा थड़ा, अमनदीप कौशल, भाग सिंह, अमनदीप शर्मा निवासी गांव व डाकघर दुलैहड़ तहसील हरोली जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी का दविंद्र सिंह के साथ एग्रीमेंट हुआ है कि कंपनी दविंद्र सिंह के पोल्ट्री फार्म पर चूजे, फीड और दवाइयां देगी। जब ये चूजे बड़े होकर तैयार हो जाएंगे तो कंपनी ही उन तैयार मुर्गों को बेच देगी। कंपनी की ओर से भेजे गए कुल मुर्गों में से 301 चूजे मर गए और बाकी बचे मुर्गों में से 300 चूजे कंपनी की ओर से 19 जून 2025 को दविंद्र सिंह से फोन पर बात करके गाड़ी में लोड करवाकर ले जाया गया। उसके बाद 20 जून को रात के समय फार्म में बचे मुर्गों को उठाने के लिए कंपनी के दो सुपरवाइजर अनिल कुमार और हेमराज फार्म पर मुर्गा लोड करवाने के लिए ले गए। रात 11 बजे फार्म पर आरोपी देवेंद्र सिंह, अमनदीप कौशल अन्य 12-13 अज्ञात व्यक्तियों के साथ गाड़ी और मोटरसाइकिल पर आए। हमलावरों ने दोनों सुपरवाइजरों पर लोहे की रॉड और लकड़ी की हॉकियों से हमला करके उनके साथ मारपीट की। मैनेजर राजकुमार सूचना मिलने पर फार्म में पहुंचा। इसके बाद में आरोपियों और कंपनी के कर्मचारियों के बीच समझौते के बाद दो गाड़ियों में मुर्गे लोड करवाए गए। फार्म पर 477 मुर्गे कम निकले। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि प्ररंभिक छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed