फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two road accidents, one youth killed, three injured

दो सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल

Thu, 24 Jun 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two road accidents, one youth killed, three injured
घालूवाल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ कंटेनर। - फोटो : Una
ऊना। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पहला सड़क हादसा वीरवार को सुबह कोटला में रेलवे पटरी के पास हुआ। वहां ट्रैक्टर से गिरकर युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान अमन सैणी निवासी गांव लोअर अरनियाला जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरा सड़क हादसा ऊना के साथ लगते कुठार कलां गांव हुआ।

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और दो महिलाओं को चोटें आई हैं। घायलों की पहचान हैपी, कमलेश देवी, दर्शना देवी निवासी गांव सैंसोवाल जिला ऊना के रूप में हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने दोनों सड़क हादसों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed