फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two people were cheated of Rs 6 lakhs in the name of sending them to Portugal

Una News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर दो लोगों से छह लाख की धोखाधड़ी

Fri, 25 Apr 2025 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
Two people were cheated of Rs 6 lakhs in the name of sending them to Portugal
कपूरथला के दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

आरोपियों ने पैसे लेने के बावजूद नहीं भेजा विदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत सासन गांव में विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों के साथ छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पल्लवी पत्नी संदीप कुमार निवासी सासन जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले उनके घर लखविंदर सिंह और उसकी पत्नी शालू आए। शालू ने बताया कि उसका पति पुर्तगाल में काम करता है और वहां का स्थायी निवासी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे कहा कि हम आपके देवर प्रदीप कुमार को भी पुर्तगाल में काम दिलवा देंगे। इसके लिए एडवांस में दो लाख रुपये देने होंगे। बाकी पैसे वीजा लगने के बाद देने होंगे। पल्लवी ने पुलिस को बताया कि दंपती के कहने पर उसने 28 और 29 दिसंबर 2022 को एक-एक लाख रुपये आरोपियों के खाते में डाले। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी एक और रिश्तेदार मीना रानी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी गांव सासन जिला ऊना को भी झांसे में लिया। आरोपियों ने उसे कहा कि आपके बेटे को भी विदेश भेज देंगे। मीना रानी ने भी बातों में आकर दो लाख रुपये आरोपियों के साझे खाते में ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता पल्लवी ने बताया कि छह माह बाद आरोपी लखविंदर सिंह ने वीजा की पीडीएफ भेजी और कहा कि आपका वीजा लग गया। इस दौरान आरोपी ने बकाया राशि दो लाख रुपये नकद मांगे जो उन्होंने लखविंदर की पत्नी शालू को प्रीतनगर, कपूरथला पंजाब स्थित उसके घर पर नकद दिए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें आरोपियों को पैसे दिए करीब ढाई वर्ष का समय हो चुका लेकिन उन्होंने हमारे दोनों बच्चों को विदेश में काम नहीं दिलवाया। जब आरोपियों से पैसे मांगते हैं तो वे इनकार कर देते हैं। अगर आरोपियों को फोन करें तो गाली गलौज करते हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने कर्ज लेकर पैसे आरोपियों को दिए। धोखाधड़ी कर उनके पैसे ऐंठ लिए गए। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। कपूरथला निवासी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed