फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two houses in Khardol village were burgled, goods worth Rs 25 lakh stolen.

Una News: खड़ोल गांव में दो घरों में चोरी, 25 लाख का सामान उड़ाया

Sat, 22 Nov 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two houses in Khardol village were burgled, goods worth Rs 25 lakh stolen.
थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा के तहत आने वाली करमाली पंचायत के गांव खड़ोल में बीती वीरवार रात को चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। कुलदीप सिंह पुत्र ज्ञान चंद और अनीता देवी पत्नी जसवंत सिंह के घरों के अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर प्रवेश किया और लगभग 25 लाख रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। कुलदीप सिंह ने घर में 40,000 रुपये रखे थे। घटना के सामने आने के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार चोरी देर रात की बताई जा रही है। चोरों ने नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, दस्तावेज और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब परिजनों ने टूटे ताले देखे तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। चोरी की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान दर्शन देवी तुरंत मौके पर पहुंचीं। दोनों घरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना बंगाणा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है, जो घटनास्थल से सुराग जुटाने में लगी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इस घटना से गांव के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। एसपी ऊना अमित यादव का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed