फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two groups pelted bricks and stones at some distance from the wedding ceremony, case registered against 20

Una News: शादी समारोह से कुछ दूरी पर दो गुटों में चले ईंट-पत्थर, 20 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 07 Nov 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two groups pelted bricks and stones at some distance from the wedding ceremony, case registered against 20
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद में सोमवार रात को एक शादी समारोह से कुछ ही दूरी पर दो गुटों में जमकर ईंट पत्थर चले। इस दौरान एक पक्ष ने तेजधार हथियारों से हमला किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। दोनों पक्षों से करीब नौ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संतोषगढ़ और उसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। घटना के पीछे का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान के आधार करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहले पक्ष से साहिल सैनी (25), पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी वार्ड-08 संतोषगढ़ तहसील एवं जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह संतोषगढ़ बाजार में दुकान करता है और बीते सोमवार को उसकी सगी बहन नेहा की शादी की डीजे नाइट थी। रात को करीब 10:30 बजे उसे अपने दोस्त सन्नी ने घर पर आकर बताया कि गीता भवन संतोषगढ़ के पास उनके साथी जसवीर और बलजीत का रास्ता रोककर कुछ लड़कों ने मारपीट की। अभी भी लड़ाई झगड़ा हो रहा है। इस पर वह, सन्नी एवं अन्य शादी में मौजूद लोग मौके पर गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बीच बचाव के दौरान करीब 12 आरोपियों ने उसपर एवं उसके साथियों पर डंडों, पत्थरों, दराट से मारपीट कर दी। हमला कर रहे दो आरोपियों के हाथों में दराट थे। दोनों आरोपियों ने उसपर दराट से वार किया। मौके पर आए कुछ लोगों के उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। हमले में पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से शिकायतकर्ता साहिल पुत्र शाम लाल (19), निवासी वार्ड-3 संतोषगढ़ तहसील एवं जिला ऊना ने बताया कि वह बीसीए के छात्र हैं। सोमवार रात वह अपना निजी सामान लेने संतोषगढ़ बाजार गया और जब वापस अपने घर जा रहा था तो रास्ते में कुछ व्यक्ति बहसबाजी कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह पीछे मुड़कर जाने लगा तो करीब आठ लोगों ने बिना वजह उसे रोककर मारपीट करना शुरु कर दिया। कहा कि शोर मचाने पर करीब पांच लोग उसे छुड़ाने आए। आरोपियों ने मुक्कों, ईंट, रोड़ा और कड़े से उनपर हमला किया। उसने आरोपियों को पहचान लिया, जिनमें कुछ संतोषगढ़ तो बाकी खानपुर के थे। हमले में करीब पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दोनों पक्षों से घायलों के मेडिकल लिए गए हैं और बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed