फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two groups clash in Sanoli village, one person injured

Una News: सनोली गांव में दो गुट भिड़े, एक व्यक्ति जख्मी

Wed, 17 Apr 2024 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash in Sanoli village, one person injured
रंजिश के चलते हुई मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत पड़ती संतोषगढ़ पुलिस चौकी के गांव सनोली में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों पक्षों में बेसबाल और डंडे चले हैं। मारपीट की वजह पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। फिलहाल घटना में लहूलुहान हुए घायल युवक को संतोषगढ़ के सामुदायिक भवन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी गई शिकायत में सनोली गांव के नितिश शर्मा ने बताया कि सोमवार को वह अपने घर से बाजार की ओर जा रहा था। इस बीच गांव के अनिरूद्ध से उसकी भेंट हुई तो कुछ दिन पहले की गई बदतमीजी का कारण पूछा। इस पर अनिरूद्ध काफी भड़क गया तथा ईंट का रोड़ा मेरे हाथ पर मार दिया। बीच बचाव करने पर बेसबॉल से मारपीट की। बेसबॉल से हुए हमले में नितिश शर्मा काफी लहूलुहान हो गया। घायल नितिश शर्मा को परिजनों की मदद से सीएचसी संतोषगढ़ में भर्ती गराया गया। पुलिस की मौजूदगी में उसका मेडिकल भी कराया गया। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed