फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two employees suspended in the case of illegal khair felling in the government forest of Lam-Jhambar

Una News: लाम-झंबर के सरकारी जंगल में अवैध खैर कटान मामले में दो कर्मचारी निलंबित

Wed, 25 Mar 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 25 Mar 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Two employees suspended in the case of illegal khair felling in the government forest of Lam-Jhambar
ऊना। जिला के अंतर्गत ग्राम लाम-झंबर के सरकारी जंगल में अवैध खैर कटान के मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ऊना ने जांच बैठा दी है। मामले में विभाग ने बीओ और गार्ड को निलंबित कर दिया है। अमर उजाला ने कुरुक्षेत्र में अवैध कटान के मसले को ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर प्रकाशित किया था। उसके बाद विभाग ने भी स्पष्ट किया कि 10 वर्षीय कटान योजना के तहत क्षेत्र में 1,368 खैर के पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी। वहीं विभाग की जांच टीम पिछले दो-तीन दिनों से लाम-झंबर में सक्रिय थी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में बीओ शशि बाला तथा वन रक्षक पिंकी रानी द्वारा 18 खैर के पेड़ों के कटे होने की पुष्टि की थी। हालांकि, वन विभाग की विस्तृत जांच में मौके पर 18 के बजाय 27 खैर के पेड़ अवैध रूप से कटे पाए गए जिससे मामले में अनियमितताओं की आशंका और बढ़ गई।
विज्ञापन

वन विभाग ऊना वन मंडल ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में बीओ और वन रक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच प्रभावित न हो, इसके लिए दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय वर्तमान स्थान से दूर अंब और भरवाईं निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने जांच टीम को मौके पर सटीक निशानदेही करवाने के भी निर्देश दिए हैं ताकि अवैध कटान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई की जोरदार सराहना करते हुए इस मसले की गंभीरता से जांच पड़ताल करके जो भी लोग संलिप्त हैं, उनको भी बेनकाब करने की मांग की है।

डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि मामले की जांच में कर्मियों द्वारा गुमराह किए जाने जैसे गंभीर पहलू सामने आए हैं। जांच जारी है। जल्दी पूरे जंगल को खंगाल कर जांच रिपोर्ट साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed