{"_id":"588f6cde4f1c1b8b1de802bf","slug":"two-dead-and-three-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलोह, घंडावल और संतोषगढ़ में पेश आए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान अश्वनी कुमार निवासी किन्नू एवं राम प्रकाश निवासी घंडावल के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अश्वनी कुमार निवासी किन्नू रविवार देर शाम घर से किसी काम के चलते बाहर जा रहा था। इसी दौरान ऊना से भरवाईं की ओर जा रही अलोह गांव के पास एक कार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल अश्वनी को ऊना अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान फरार कार चालक को पुलिस ने भरवाईं में काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घंडावल में पेश आए दूसरे हादसे में एक कार ने राहगीर राम प्रकाश को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार राम प्रकाश रविवार रात सड़क किनारे जा रहा था कि इसी दौरान अंब से ऊना जा रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राम प्रकाश की मौत हो गई। तीसरे हादसे में टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर रविवार रात ट्रैक्टर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गुरमुख सिंह, उनकी पत्नी और बेटी जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए बीबीएमबी नंगल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन