फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two buffaloes die after vaccination in Mandli, Bangana.

Una News: बंगाणा के मंदली में टीकाकरण के बाद दो भैंसों की मौत

Sat, 18 Jul 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 18 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two buffaloes die after vaccination in Mandli, Bangana.
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मंदली में पशुओं के टीकाकरण के बाद दो भैंसों की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में चिंता का माहौल है। पशुपालन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराने और पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंदली गांव निवासी सुभाष चंद शर्मा तथा एक अन्य पशुपालक की करीब दो-दो साल की भैंसों को पशुपालन विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के दौरान टीका लगाया गया था। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पशुओं को एक संक्रामक बीमारी से बचाने के उद्देश्य से विभागीय चिकित्सकों द्वारा टीकाकरण किया जा रहा था।
विज्ञापन

पशुपालकों का आरोप है कि टीका लगाए जाने के कुछ समय बाद दोनों भैंसों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके मुंह से झाग निकलने लगा और वे तड़पने लगीं। काफी प्रयासों के बावजूद दोनों पशुओं को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश जंगा ने बताया कि मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पशुओं की मौत का कारण क्या है। पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। विभाग वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed