फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two bikes collided with a canter, one youth died

Una News: कैंटर के टकराए दो बाइक, एक युवक की मौत

Fri, 07 Jun 2024 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided with a canter, one youth died
अंब (ऊना)। थाना अंब के तहत चुरूडू में एक कैंटर के साथ टकराने के कारण 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कैंटर चालक के अचानक वाहन मोड़ देने के कारण यह हादसा पेश आया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को लगभग करीब साढ़े आठ बजे चुरूड़ू में हादसा उस वक्त हुआ, जब अंब-ऊना सड़क मार्ग पर एक कैंटर चालक ने अचानक बिना इंडिकेटर दिए वाहन को दाहिनी ओर मोड़ दिया। इस कारण कैंटर के पीछे आ रहे बाइक चालक ने अपने आप को बचाते हुए ब्रेक लगाई, जिससे उसकी बाइक स्किड होकर कैंटर के पीछे जा टकराई। टक्कर के पश्चात बाइक चालक नीचे पक्की सड़क पर गिर गया। इसी दौरान एक अन्य बाइक जिस पर दो युवक सवार थे, वे भी कैंटर से टकराकर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उठाया और 108 नंबर एंबुलेंस भी मौके पर मंगवाई। तीनों घायलों मनोहर चौहान पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव बडूही चौकी मन्यार, मन्नू कुमार पुत्र जगदीश विंद निवासी दियाड़ा और नीरज कुमार निवासी दियाड़ा को उपचार के लिए तुरंत क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना ले जाया गया। वहीं, इनमें से जख्मों के ताव न सहते हुए मनोहर चौहान ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो अन्य युवकों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed