फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two bikes collide, one person dies; one injured

Una News: दो बाइकों की टक्कर, व्यक्ति की मौत<bha>;</bha> एक घायल

Wed, 23 Apr 2025 08:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, one person dies; one injured
बसाल में मंगलवार देर रात हुआ हादसा, केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत बसाल गांव में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 52 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक प्रवासी युवक घायल हो गया। हादसा दो बाइक की आमने सामने टक्कर से हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर टक्कर मारने वाले अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। जानकारी के अनुसार दविंद्र कुमार निवासी अप्पर बसाल तहसील व जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब 08:30 बजे अपने घर को जा रहा था। इस दौरान एक बाइक चालक बसाल से मनोहर मार्केट की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात प्रवासी व्यक्ति बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में मनोहर मार्केट से बसाल की तरफ जा रहा था। इस दौरान आरोपी प्रवासी ने सामने से आते हुए मनोहर मार्केट की ओर जा रहे बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। जिन्हें किसी के निजी वाहन के जरिये क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर जाया गया। इस दौरान बाइक सवार नीलकंठ निवासी अप्पर बसाल की मौत हो गई। जबकि प्रवासी बाइक चालक ऊना अस्पताल में उपचाराधीन है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि हादसा प्रवासी व्यक्ति की तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed