फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two arrested including Nigerian for cheating

27.78 लाख की ठगी के आरोप में एक विदेशी समेत दो गिरफ्तार

Fri, 13 Aug 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including Nigerian for cheating
ऊना। विदेश से पार्सल मंगवाने के नाम पर एक महिला से 27.78 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में ऊना पुलिस ने दिल्ली के आईएनए बाजार से एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नागालैंड की महिला और एक नाइजीरियन शामिल है। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में ठगी मामले की कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर महिला से विदेश से मंगवाए एक पार्सल को रिलीज करवाने के नाम पर अलग-अलग खातों के जरिये करीब 27.78 लाख रुपये ठगने का आरोप है। मामले की शिकायत वर्ष 2019 में जुलाई में मलाहत गांव की एक महिला ने की। उसने पुलिस के पास पार्सल मंगवाने के नाम पर 27.78 लाख रुपये ठगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि शातिरों ने महिला से विदेश से भेजे एक पार्सल को कस्टम विभाग से छुड़वाने के नाम पर लाखों रुपये की ठग लिए।
विज्ञापन

उन्होंने महिला से अलग-अलग खातों से ढाई महीने में करीब 27.78 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस की जांच में ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते नागालैंड के पाए गए। गौरतलब है कि इससे पहले महिला से ठगी मामले की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ गौरव भारद्वाज ने दिल्ली के उत्तम नगर से आरोपी मारटीन जैमस जोन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अब ऊना पुलिस की टीम ने दिल्ली के आईएनए बाजार से नागालैंड की एक महिला और एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि ठगी मामले में गिरफ्तार किए गए नाइजीरियन और नागालैंड की आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed