फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two arrested for smuggling 132 tins of turpentine

Una News: 132 टिन बिरोजा की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 02:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for smuggling 132 tins of turpentine
29 टिन गाड़ी से और 103 मुबारिकपुर से किए बरामद
विज्ञापन

वन संपदा की तस्करी का गगरेट पुलिस ने किया भंडाफोड़
मंडी और ऊना निवासी दो आरोपी किए काबू

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। गगरेट पुलिस ने प्रदेश से बड़े पैमाने पर की जा रही बहुमूल्य वन संपदा की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 132 टिन बिरोजा के साथ एक वाहन जब्त किया है तथा दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू (31 वर्ष), निवासी गांव नंबरोट, डाकघर ढलबां, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी, तथा अमित उर्फ लक्की, निवासी मुबारिकपुर, जिला ऊना के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सब-इंस्पेक्टर रमेश चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान कलोह बेली के पास पुलिस को तिरपाल से ढकी एक संदिग्ध जीप नजर आई। शक के आधार पर जब वाहन को रोका गया और तलाशी ली गई तो उसमें 29 टिन बिरोजा बरामद हुए।

जब पुलिस ने जीप चालक सोनू से गहन पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि रास्ते में 103 टिन बिरोजा अमित उर्फ लक्की को बेच दिए हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुबारिकपुर के निकट दबिश दी और अमित के कब्जे से शेष 103 टिन बिरोजा भी बरामद कर लिए। जांच में सामने आया है कि अमित उर्फ लक्की पर वन अधिनियम के तहत पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। हैरानी की बात यह है कि सरकाघाट से पंजाब सीमा तक यह वाहन बिना किसी वैध दस्तावेज के बेरोक-टोक पहुंच गया, लेकिन रास्ते में न तो वन विभाग और न ही पुलिस विभाग की नजर इस पर पड़ी। यदि गगरेट पुलिस समय रहते सतर्कता न दिखाती तो यह तस्करी का मामला सामने ही नहीं आता। गगरेट पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें बाद में नोटिस देकर जमानत पर रिहा कर दिया गया। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed