फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two accused of stealing goods from shops arrested

Una News: दुकानों से सामान चोरी करने वाले दो आरोपी काबू

Tue, 26 Dec 2023 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing goods from shops arrested
ऊना। आईएसबीटी ऊना के पास मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय दुकानदारों ने बाइक सवार दो लोगों का पीछा कर उनमें से एक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा मौके से पैदल ही भाग निकला। हालांकि कुछ देर बाद भागा हुआ आरोपी भी पकड़ लिया गया। आरोप है कि बीते दिनों में क्षेत्र की दुकानों के बाहर रखा सामान चोरी हुआ है। इसमें पकड़े गए दोनों आरोपियों का हाथ है।
विज्ञापन

झलेड़ा में किराना की दुकान चलाने वाले पीयूष ने बताया कि बीते दिनों उसकी दुकान के बाहर रखा रिफाइंड तेल का एक टीन दो बाइक सवारों के उठा लिया और फरार हो गए। पीयूष ने बताया कि उसने बाइक का नंबर नोट कर लिया। कहा कि वह मंगलवार सुबह ऊना की ओर आ रहा था तो उसे वही नंबर की बाइक नजर आई, उसे पीछा कर आईएसबीटी ऊना के पास बाइक सवारों को रोका तो एक भाग निकला और दूसरा पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा कि अभी तक उन्होंने कितनी दुकानों में ऐसी वारदात को अंजाम दिया है और चोरी का सामान वे कहां बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed