{"_id":"68c8033f0ae47ef64b098d59","slug":"tuberculosis-awareness-camp-organized-in-amb-school-una-news-c-93-1-una1002-165527-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब स्कूल में लगाया क्षय रोग जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब स्कूल में लगाया क्षय रोग जागरूकता शिविर
Tue, 16 Sep 2025 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 16 Sep 2025 04:44 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में क्षय रोग जागरूकता शिविर लगाया गया।
शिविर में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर तैयार कर क्षय रोग से बचाव संबंधी संदेश दिए। विद्यालय की छात्रा हिवांगी ने प्रार्थना सभा के दौरान क्षय रोग से बचाव और समाज को इसके प्रति जागरूक करने के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।प्रधानाचार्य विनोद बनयाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षय रोग से बचने के लिए समाज और परिवार को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम की संयोजक मैडम मनप्रीत कौर के प्रयासों की सराहना की। कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व की भावना को विकसित करती हैं। यह जागरूकता शिविर विद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों ने इससे महत्वपूर्ण ज्ञान अर्जित किया। संवाद