{"_id":"6144cad08ebc3eb6c127e251","slug":"truck-operators-angry-with-punjab-government-una-news-sml384127331","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे पंजाब सरकार से नाराज ट्रक ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे पंजाब सरकार से नाराज ट्रक ऑपरेटर
विज्ञापन
नंगल में प्रदर्शन करते ट्रक चालक और मालिक।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल। नंगल ट्रक यूनियन से जड़े ट्रक ऑपरेटरों और मालिकों ने मांगों को लेकर शहर में रोष मार्च निकाला। नंगल की ट्रक यूनियन से शुरू हुआ यह रोष प्रदर्शन नंगल स्थित पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह की कोठी तक पंहुचा और पंजाब सरकार और पीएसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सुरजीत सिंह ढेर और बलबीर सिंह ने रोष भरे अंदाज में कहा कि एक तो पंजाब सरकार की औद्योगिक इकाई पीएसीएल को निजी हाथों में सौंप दिया।
इसके उपरांत कोरोना महामारी की आड़ में ट्रक ऑपरेटरों का 25 प्रतिशत किराया भी कम कर दिया। इन ट्रक ऑपरेटरों ने कहा कि 25 प्रतिशत तक कम किए किराये को बहाल किया जाए।
पीएसीएल के डंप बंद करना और छह टायरों वाले ट्रकों को लगातार काम देना उनकी प्रमुख मांगों में शुमार है। ट्रक ऑपरेटरों ने कहा कि नंगल की एनएफएल इकाई ने बीते एक माह से भी अधिक का समय बीत जाने के बावजूद उन्हें ढुलाई के लिए खाद नहीं दी।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में द नंगल ट्रक आपरेटर गुड्स कैरियर ट्रांसपोर्ट सोसायटी के अध्यक्ष प्यारे लाल जसवाल ने कहा कि बेशक पीएसीएल मैनेजमेंट ने ट्रक आपरेटरों का कोराना माहामारी के दौरान 25 प्रतिशत तक के किराये में कटौती की गई थी, लेकिन 25 में से 10 प्रतिशत कटौती वापस ले ली गई है। कहा कि पीएसीएल को भुगतान आगे से काफी बढ़ा भी है। कुछ ट्रक आपरेटर राजनीति से प्रेरित होकर इस तरह के धरने प्रदर्शन कर रहे हैं।