फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Truck Operator Union is forcibly collecting tax in Amb

Una News: अंब में ट्रक ऑपरेटर यूनियन वसूल रही जबरन टैक्स

Sat, 22 Nov 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Truck Operator Union is forcibly collecting tax in Amb
अंब(ऊना)। उपमंडल अंब क्षेत्र में आलू लोड कर रहे एक किसान सुशील कुमार द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें स्थानीय ट्रक ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों पर जबरन टैक्स वसूलने और किसानों को अपनी पसंद के वाहन चुनने से रोकने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

किसान ने वीडियो में और बाद में मीडिया से बातचीत में बताया कि वह और अन्य किसान अपनी उपज (आलू) मंडियों तक ले जाने के लिए यूनियन से बाहर गाड़ियां मंगवाने पर स्थानीय ऑपरेटरों की धमकियों और जबरन वसूली का सामना कर रहे हैं। सुशील कुमार के अनुसार स्थानीय यूनियन द्वारा बताई गई दरें बाजार दरों से अधिक हैं। जब किसान कम दरों पर बाहर से ट्रक मंगवाते हैं तो यूनियन के सदस्य उन्हें रोकते हैं और कथित तौर पर 500 रुपये की पर्ची काटने के लिए मजबूर करते हैं। जिस पर कोई राशि अंकित नहीं होती है। किसान ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें गाड़ी खाली करवाने की धमकियां दी जाती हैं। जिससे उन्हें यह वीडियो बनाने पर मजबूर होना पड़ा। उधर, स्थानीय ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मस्तान सिंह ने इन आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूनियन के पास 300 से अधिक गाड़ियां हैं और वे किसानों को प्रतिस्पर्धी और बेहतर दरों पर सेवाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमारा ऐतराज केवल इतना है कि किसान बाहरी राज्यों से गाड़ियां न मंगवाकर स्थानीय ऑपरेटरों को काम दें। जबरन पर्ची काटने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने दावा किया कि केवल वे किसान जो स्वेच्छा से यूनियन की सेवाएं लेते हैं, उनकी ही पर्ची काटी जाती है और किसी के साथ कोई जबरदस्ती नहीं की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed