फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Truck Operator Federation declares that they will not transport essential goods to Kashmir

Una News: ट्रक ऑपरेटर महासंघ का एलान-कश्मीर के लिए नहीं करेंगे जरूरी सामान की ढुलाई

Wed, 23 Apr 2025 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Truck Operator Federation declares that they will not transport essential goods to Kashmir
पहलगाम नरसंहार से आक्रोशित ट्रक ऑपरेटरों ने हड़ताल कर जताया रोष
विज्ञापन

सेब सीजन में भी नहीं जाएंगे ऊना के ट्रक ऑपरेटर

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले से देशभर में गुस्सा है। सैलानियों की हत्या के विरोध में बुधवार को जिला ट्रक ऑपरेटर महासंघ के आह्वान पर तमाम ट्रक ऑपरेटर हड़ताल पर रहे। महासंघ ने एलान किया है कि कश्मीर के लिए कोई भी ट्रक ऑपरेटर जरूरी सामान की ढुलाई नहीं करेगा। इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश गोगी ने कहा कि आतंकवादियों की इस हरकत से अब साबित हो गया है कि आतंकवाद का क्या मजहब है। निर्दोष और निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाना कायरता ही नहीं बल्कि बर्बरता भी है। केंद्र सरकार ने जब-जब घाटी में शांति स्थापित करने के प्रयास किए और घाटी में पर्यटन के साथ व्यापार बढ़ा, तब मानवता के दुश्मनों ने इस प्रयास को खत्म करने का दुस्साहस किया। उन्होंने इसे पाकिस्तान का भारत के प्रति गहरा षड्यंत्र करार देते हुए आतंकवादियों व उनके पनाहगारों से सख्ती से निपटने की गुहार केंद्र सरकार से लगाई है। सतीश कुमार गोगी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर ट्रक ऑपरेटर आक्रोशित हैं। बुधवार को जिला की तमाम ट्रक यूनियनों ने हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सभी ट्रक ऑपरेटरों ने एक राय होकर यह फैसला किया है कि कश्मीर के लिए जरूरी सामान की ढुलाई नहीं की जाएगी। न ही जिला ऊना के ट्रक ऑपरेटर सेब सीजन में इस बार कश्मीर का सेब ढोने के लिए जाएंगे। बुधवार को ट्रक ऑपरेटरों के हड़ताल पर चले जाने से जिले से ढुलाई का काम न होने पर उद्योगों को भी गहरा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed