{"_id":"67797e09469bf66651039dee","slug":"truck-hits-scooter-woman-dies-husband-injured-una-news-c-93-1-una1002-142691-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर महिला की मौत, पति घायल
Sun, 05 Jan 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
नंगल हादसे की मृतक कनिका अरोड़ा। स्रोत संवाद
नंगल (ऊना)। नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर बीती रात को ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और एक बच्चा घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान कनिका अरोड़ा पत्नी गुलशन अरोड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कनिका पति गुलशन अरोड़ा और एक वर्षीय बच्चे के साथ श्री बाला जी खाटू श्याम मंदिर से माथा टेकने के बाद वापस घर लौट रही थीं। इस दौरान जैसे ही वह जवाहर मार्केट के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में कनिका अरोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुलशन अरोड़ा को गंभीर चोटें आईं और उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है।
बच्चा किसी प्रकार बाल-बाल बच गया, जो उस दिन अपना पहला जन्मदिन मना रहा था। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने नंगल-आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और रास्ते को खुलवाया। कनिका अरोड़ा का अंतिम संस्कार शनिवार को नंगल श्मशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि जवाहर मार्केट निवासी बलविंद्र बाली के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। संवाद