फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Truck drivers arrested with opium leaf powder in Una

रामपुर में ट्रक से पकड़ी एक क्विंटल चूरा-पोस्त, दो गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers arrested with opium leaf powder in Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते रामपुर गांव में एक ट्रक से एक क्विंटल चूरा-पोस्त बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान ट्रक चालक फुमन सिंह निवासी कांटे तहसील हरोली और साथ बैठे व्यक्ति हरजीत सिंह निवासी भदौड़ी तहसील हरोली के तौर पर हुई है। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को थाना सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक चालक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर जिला मुख्यालय की ओर आ रहा है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रामपुर गांव में नाकाबंदी की।
विज्ञापन

शक होने पर एक ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक से करीब एक क्विंटल तीन किलो 400 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) और 95 किलो पोस्त दाना बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक सवार राजस्थान से आ रहे थे और नशे की खेप लाने के लिए उन्होंने ट्रक में एक नकली तेल की टंकी बनवाई थी। उस टंकी की जब जांच की गई तो अलग-अलग लिफाफों में पैक किए गए नशीले पदार्थ की करीब एक क्विंटल खेप बरामद हुई।

पुलिस आरोपियों से यह जानने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई होनी थी। एएसपी प्रवीण धीमान ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed