{"_id":"63cedfb5a0d63045cd465fa9","slug":"truck-driver-crushes-bike-rider-death-una-news-c-19-1-39318-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्रक चालक ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्रक चालक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
Tue, 24 Jan 2023 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय में बचत भवन के समीप सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब सड़क हादसे में पुलिस से सेवानिवृत्त हेड काॅन्स्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनंत राम निवासी अपर बसाल ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर बचत भवन के पास ऊना-धर्मशाला एनएच पर ट्रक की चपेट आने 75 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी बाइक पर सवार होकर लाल सिंगी अंब की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पीछे से एक ट्रक उसकी बाइक पर चढ़ गया। हादसे में अनंत राम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते हुए अनंत राम ने कुराली के पास दम तोड़ दिया।
घटना के बाद एनएच पर लंबा जाम भी लग गया। इसे खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने अनंत राम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि सोमवार को बचत भवन के समीप हुए सड़क हादसे सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी की मौत हुई है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फिर खली ट्राॅमा सेंटर की कमी
सोमवार को हुए हादसे के बाद जिला मुख्यालय में एक बार फिर ट्रॉमा सेंटर की कमी खली। जिले में आए दिन हो रहे हादसों के बाद बार-बार ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर आवाज उठाई जाती है। इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। अगर स्थानीय नेता व सरकार ट्रॉमा सेंटर की मांग को पूरा कर दे तो कई अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है।