फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   truck driver arrested with chura post

पंडोगा में ट्रक से 3.122 किलो भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार

Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
truck driver arrested with chura post
पंजावर (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत पंडोगा स्थित वन विभाग के बैरियर पर पुलिस टीम को देख ट्रक समेत भागे चालक से 3.122 किलो भुक्की बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार होशियारपुर की तरफ से आ रहा ट्रक को पंडोगा पुलिस द्वारा चेकिंग के लिए रोका गया तो चालक ने ट्रक को भगा लिया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को पकड़ लिया गया। चेकिंग के दौरान ट्रक में छुपा कर रखी 3.122 किलो भुक्की बरामद की। आरोपी ट्रक चालक सुरेंद्र कुमार निवासी गांव ललड़ी तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना हरोली के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि भुक्की की खेप कहां से लाई गई है और कहां पहुंचाई जानी थी। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed