{"_id":"6365598e85e722320b79a6ae","slug":"truck-accident-in-aamb-una-una-news-sml426868120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। कुनेरन में एक ट्रक की चपेट में आने से आठ वर्षीय प्रवासी बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम लगभग साढ़े पांच बजे अंब थाना क्षेत्र के तहत कुनेरन में हादसा उस वक्त हुआ जब वह सड़क पार कर रही थी। प्रियंका, पुत्री तेजपाल, निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पिछले टायर से कुचले जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि उसकी दूसरी बहन सड़क के दूसरी तरफ खड़ी थी। प्रियंका सड़क पार कर उसके पास जा रही थी। उसका परिवार कैलाश नगर नकड़ोह में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
---
चुनावी प्रचार का गुब्बारा काटने पर केस दर्ज
ऊना। हरोली क्षेत्र के पालकवाह में एक पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में लगाया गए चुनावी प्रचार का गुब्बारा दीवार फांदकर काटने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पालकवाह के पूर्व प्रधान संदीप अग्निहोत्री ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते वीरवार रात को करीब 1:00 से 2:00 बजे के बीच उसके घर अप्पर पालकवाह वार्ड पांच में कुछ शरारती तत्वों ने घर की चारदीवारी क्रॉस कर घर की छत पर लगे मुकेश अग्निहोत्री के बैलून को काट दिया। यह छत पर लगभग 50 मीटर की ऊंचाई पर लगा था। शिकायत में उन्होंने कहा कि गांव में शरारती तत्व सक्रिय हैं। जबकि उसके घर में बुजुर्ग माता-पिता है। उन्होंने राजनीतिक तौर पर गलत चीज होने की आशंका जताई है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद