फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tributes paid to Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

Wed, 24 Mar 2021 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev
ऊना में शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद उपायुक्त राघव शर्मा और अन्य। - फोटो : Una
ऊना। युवा अवस्था में जान देकर आजादी की जो अलख भगत सिंह और उनके साथियों ने जगाई। उसका परिणाम यह रहा कि कुछ सालों बाद देश आजाद हो गया। महापुरुषों से प्रेरणा लेकर हम बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। यह बात भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर ऊना में आयोजित शहीदी दिवस में उपायुक्त राघव शर्मा ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन जनहित मोर्चा ऊना, भाषा और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने की। उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि सबको देश के महान सपूतों को याद करते हुए उनकी जीवनी बच्चों को पढ़ानी चाहिए ताकि नई पीढ़ी जान सके कि देश की आजादी में किन-किन का योगदान है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर इस अवसर पर जनहित मोर्चा ऊना के चेयरमैन हरिओम गुप्ता, अध्यक्ष राजीव भनोट, श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला, शिव सेना के अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ठ, रेलवे बोर्ड की पीएससी कमेटी के पूर्व सदस्य हरि ओम भनोट और पार्षद उर्मिला चौधरी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

इन्होंने दी प्रस्तुति
इससे पहले कलाकारों ने हर कर्म अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए, मेरा रंग दे बसंती चोला, तेरी मिट्टी में मिल जांवां, मेरे देश प्रेमियों, जो निभाया हमने मरकर वो हमारा फर्ज था, जलवा-जलवा सहित कई गीत गाकर माहौल को देशभक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर संजीव लवली, गुरप्रीत गुप्पी, सुरम सिंह, अमित भारद्वाज, अक्षित शर्मा, अमृत कौर गीत, शेखर, बादल, बबीता, अनुराधा, अजय माही, अरविंद सूर्य, रोहन, सुनिधि ने बेहतर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed