फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Trees can fall on power lines anytime, fear of mishap

Una News: विद्युत तारों पर कभी भी गिर सकता है पेड़, अनहोनी का डर

Wed, 10 Sep 2025 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
Trees can fall on power lines anytime, fear of mishap
बड़साला गांव के वार्ड पांच में गुजर रहे थ्री फेस तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विद्युत बोर्ड के बसाल मंडल के तहत बड़साला गांव के वार्ड पांच में गुजर रहे थ्री फेस तार पर भारी-भरकम पेड़ गिरने की आशंका बनी हुई है। मौसम खराब होने पर लोगों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है। वार्ड पांच निवासी शिव कुमार, रमन दास, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, महेश चंद और बीना देवी ने बताया कि एक बड़ा पेड़ तार पर गिरने के कगार पर है। इस संबंध में बोर्ड के अधिकारियों को मौखिक तौर पर कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पेड़ गिरता है तो तार को भारी नुकसान होगा और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने बोर्ड के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द तार के ऊपर खतरा बने पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य करवाया जाए, ताकि आने वाले दिनों में किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। उधर, विद्युत उपमंडल अधिकारी बसाल के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सुबह ही मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed