फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Transformer is out of order since last six months, villagers are troubled

Una News: छह माह से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण परेशान

Tue, 17 Jun 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Jun 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
Transformer is out of order since last six months, villagers are troubled
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत खरयालता के गांव लालशाह में लगा ट्रांसफार्मर लगभग छह माह से खराब है। इन दिनों जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशान हो रही है। इस संबंध में पवन शर्मा, राकेश शर्मा, रमा, संतोष कुमारी, अनु देवी, सोमा देवी, बीना देवी, अंजली देवी, कुशल कुमार, सुशील कुमार, अनुराधा, प्रदीप शर्मा व अन्य लोगों का कहना है कि लालशाह गांव में लगा ट्रांसफार्मर करीब छह महीने से खराब पड़ा हुआ है और सुध लेने वाला कोई नहीं है। ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जवाब दे चुका है। 200 से अधिक बिजली उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड बंगाणा एवं ऊना के उच्च अधिकारियों से नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्राम पंचायत खरयालता के प्रधान अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया गया है लेकिन आज तक इसकी कोई उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। अगर ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जल्द जिलाधीश महोदय ऊना को ज्ञापन पत्र सौंपेंगे। इस मामले में अधिशासी अभियंता ऊना यशविंदर सिंह ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में मीडिया के माध्यम से आया है और जल्द ही नया ट्रांसफर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed