{"_id":"684eb54f904b49172103a526","slug":"transformer-burnt-again-in-chakk-village-four-villages-remained-in-darkness-una-news-c-93-1-una1002-156442-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चक्क गांव में दोबारा जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में डूबे रहे चार गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चक्क गांव में दोबारा जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में डूबे रहे चार गांव
विज्ञापन
चक्क गांव में बिजली का ट्रांसफर्मर ठीक करते हुए विद्युत बोर्ड के कर्मी।
बिजली बोर्ड काे पौने दो लाख का नुकसान
रविवार दोपहर बहाल हुई सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पंचायत बेहड जसवां के गांव चक्क में शुक्रवार को अंधड़ और बारिश के दौरान बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया। शनिवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली सप्लाई बहाल कर दी लेकिन रात होते ही ट्रांसफार्मर में दोबारा आग लग गई। कई घंटों तक ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलता रहा और इलाका फिर से अंधेरे में डूब गया। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे चार गांवों के 1200 लोग से प्रभावित हुए। पूरी रात चक्क, बेहड कांशी गांव अंधेरे में डूबे रहे। रविवार सुबह कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई। करीब दोपहर एक बजे नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल की गई। बिजली बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने आग्रह किया है कि बिजली बोर्ड ऐसे इलाकों में मजबूत और सुरक्षित ट्रांसफार्मर व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के समय लोगों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े। कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि टेलीफोन के माध्यम से शनिवार रात 11:00 बजे सूचना मिली कि चक्क में ट्रांसफार्मर में आग लग गई है और बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। हमने ट्रांसफार्मर की मरम्मत करके शनिवार को बिजली बहाल की थी लेकिन ट्रांसफार्मर दोबारा फिर जल गया। इससे लगभग एक लाख 76 हजार का नुकसान हुआ है। हमने नया ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली को सुचारु रूप से बहाल कर दिया।