{"_id":"67dace66b1d1ddd9e7013eb4","slug":"trampling-the-flag-underfoot-was-wrong-it-could-have-been-taken-down-peacefully-sikh-organisation-una-news-c-93-1-ssml1048-149012-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा पैरों में रौंदना गलत, शांति से उतरवाया जा सकता था : सिख संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडा पैरों में रौंदना गलत, शांति से उतरवाया जा सकता था : सिख संगठन
विज्ञापन
भिडरवाला झंडे को लेकर हुए बिवाद के बाद जमा निहंग सिंह व अन्य।संवाद
कहा, भिंडरावाला हमारे आदर्श, झंडा और पोस्टर लगाना नहीं छोड़ेंगे
विरोध के दौरान निहंग सिखों ने जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीर वाला एक पोस्टर भी लहराया
ऊना शहर के एमसी पार्क में एकत्रित हुए निहंग सिख
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के एमसी पार्क में बुधवार सुबह सिख संगठनों के सदस्यों ने गुरुद्वारा मणिकरण साहिब जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक पर लगाए झंडे को उतारकर नीचे फेंकने की घटना का विरोध जताया। विरोध के दौरान निहंग सिखों ने जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीर वाला एक पोस्टर भी लहराया। उन्होंने कहा कि झंडे को उतारकर नीचे फेंक पैरों में रौंदा गया। यह बिल्कुल गलत है। उसे शांतिपूर्वक तरीके से उतरवाया जा सकता था। कहा कि पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करे। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे निहंग सिंह बलजीत उर्फ सन्नी सिंह ने कहा कि कुल्लू में हुई घटना शर्मनाक है और सरकार व प्रशासन को इसपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि अगर झंडे से आपत्ति थी तो उसे सम्मानजनक तरीके से उतारा जा सकता था लेकिन उसे उखाड़ कर नीचे फेंका गया और पैरों तले रौंदा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना के आरोपी के खिलाफ सरकार और प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे। वहीं, भिंडरावाला का झंडा बाइक पर लगाने से जुड़े सवाल पर बलजीत सिंह ने कहा कि हम उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। हम तो उनके झंडे और पोस्टर लगाना नहीं छोड़ेंगे। होशियारपुर में एचआरटीसी बसों पर भिंडरावाला के स्टीकर लगाने के मामले पर उन्होंने कहा कि वह लोगों की प्रतिक्रिया है। पहल उन्होंने नहीं की। अगर कुल्लू में कोई अप्रिय घटना नहीं होती तो होशियारपुर में लोग इस प्रकार का कदम नहीं उठाते।
खरड़ में एचआरटीसी की बस से तोड़फोड़ करने के सवाल पर बलजीत सिंह ने बताया कि उस घटना का भी वह विरोध करते हैं। कहा कि बस में किसी भी धर्म के लोग सवार हो सकते हैं। हमारे बच्चे भी उसमें हो सकते थे। कहा कि कुछ लोग विरोध दर्ज कराने के लिए तोड़फोड़ करते हैं तो कई बोलकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सभी का अपना तरीका है। कहा कि देश के लिए सबसे अधिक किसने कुर्बानियां कीं, सभी को पता है। किसी की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि अगर कोई अकड़कर कहेगा कि झंडा लगाकर दिखाओ तो हम लगाकर दिखाएंगे।
पंजाब सीमा से लेकर जिला के कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात
कुल्लू में भिंडरावाला के झंडे हटाने का मामला गर्माने के बाद पंजाब में एचआरटीसी की बसों पर भिंडरावाला के पोस्टर लगाए जाने और सिख संगठनों की ओर से जरनैल सिंह भिंडरावाला के समर्थन में सभाओं का एलान किए जाने के बाद ऊना पुलिस अलर्ट मोड में आ गई।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊना पुलिस ने हिमाचल और पंजाब की सीमाओं के साथ साथ जिला के विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनाती कर दी है। वहीं खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बल ने भी तुरंत हर जगह पहुंचकर जिम्मेदारी संभाली। दरअसल मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर दो मैसेज तेजी से वायरल हुए, जिसमें जरनैल सिंह भिंडरावाला के समर्थन में गगरेट-होशियारपुर सीमा और शहर के म्युनिसिपल पार्क में सभा करने का संदेश देते हुए लोगों को बुलाना शुरू किया गया। इन संदेशों के वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों ने भी तुरंत सुरक्षा दृष्टि से इंतजाम पुख्ता करने के लिए जिला पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल और होमगार्ड जवानों को तैनात कर डाला। हिमाचल पंजाब की सीमा से लेकर जिला के कई अंदरूनी हिस्सों में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया।