{"_id":"660b0df20240f0a33f01a567","slug":"trains-are-not-stopping-at-railway-station-chintpurni-route-passengers-are-getting-worried-una-news-c-93-1-una1001-121027-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रेलवे स्टेशन चिंतपूर्णी मार्ग पर नहीं हो रहा ट्रेनों का ठहराव, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रेलवे स्टेशन चिंतपूर्णी मार्ग पर नहीं हो रहा ट्रेनों का ठहराव, यात्री हो रहे परेशान
Tue, 02 Apr 2024 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
कोरोना काल के समय से बंद है ट्रेनों का ठहराव, कुनेरन गांव में है स्टेशन, आसपास के लोगों ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुनेरन में बनाए गए चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की प्रक्रिया लंबे समय से शुरू नहीं हो पाई है। कोरोना काल में इस स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को बंद कर दिया गया था, लेकिन दोबारा यहां ट्रेनों का ठहराव की ओर रेलवे बोर्ड की ओर से ध्यान नहीं दिया गया है। इसके परिणाम रूवरूप यहां ऑटो रिक्शा से लेकर टैक्सी चालकों आदि का रोजगार भी ठप पड़ चुका है।
बता दें कि उक्त स्टेशन पर करीब तीन ट्रेनों के ठहराव से मां चिंतपूर्णी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलती रही है। कुनेरन स्थित चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन से मां चिंतपूर्णी दरबार तद्रेल यात्रा के लिए उपयुक्त स्टेशन रहा है। विशेषकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ आदि राज्यों के श्रद्धालुओं का इस स्टेशन से सीधा जुड़ाव रहता था। इस स्टेशन के आसपास से चिंतपूर्णी के लिए बस एवं टैक्सी सेवाएं भी उपलब्ध रहती हैं। बड़ी बात यह थी कि चिंतपूर्णी मार्ग (स्टेशन कोड सीएचएमजी) स्टेशन से चिंतपूर्णी मंदिर तक करीब लगभग 17 किमी दूरी रहती है, जो कि दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ आदि विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए कम समय में पहुंच का साधन है। टाईडी एंड टमोरो फाउंडेशन कुनेरन के पदाधिकारियों सहित कुनेरनवासियों में सुरेश कुमार, अनिल सिंह, अनूप बंसल, मनोहर लाल, विपिन आदि ने रेलवे बोर्ड से दोबारा यहां ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है।
इन ट्रेनों का होता रहा है ठहराव
चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन पर करीब तीन ट्रेनों का ठहराव होता रहा है। पूर्व में यहां पर पुरानी दिल्ली से हरियाणा, पंजाब होते हुए चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन पर हिमाचल एक्सप्रेस व दूसरी नई दिल्ली से चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों में से एक जन शताब्दी ट्रेन यहां ठहराव करती रही है, जबकि दौलतपुर चौक अंबाला पेसेंजर ट्रेन भी यहां रुकती रही है, लेकिन कोविडकाल के बाद से इन ट्रेनों के ठहराव न होने के चलते श्रद्धालुओं को अंब या फिर दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर ठहराव पर उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कुनेरन में बनाए गए चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की प्रक्रिया नए टाइम टेबल के हिसाब से पहली जुलाई से शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
सुमीत शर्मा, सदस्य उत्तरी रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति
फिलहाल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए इस दिशा में कुछ किया नहीं जा सकता। इसके बाद इस दिशा में उचित कार्रवाई की जाएगी।
-मनदीप भाटिया, डीआरएम, मंडल रेलवे बोर्ड, अंबाला