फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Training provided for voter list re-inspection

Una News: मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण के लिए दिया प्रशिक्षण

Tue, 08 Jul 2025 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Training provided for voter list re-inspection
अधिकारियों को दिए उचित दिशा निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा(ऊना)। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम–2026 की पूर्व तैयारियों के तहत एक दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी उपमंडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमित शर्मा ने की। कार्यशाला में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों ने भाग लिया। अमित शर्मा ने बीएलओ को पुनर्निरीक्षण से जुड़ी समस्त प्रक्रियाओं घर-घर जाकर मतदाता विवरण का सत्यापन, नाम जोड़ना, हटाना, संशोधन एवं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा सटीक, नवीनतम और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है। इसकी जिम्मेदारी बीएलओ के कंधों पर होती है, जिन्हें निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समय-सीमा और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्यों को गंभीरता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ संपन्न किया जाए। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना से नायब तहसीलदार अजय कुमार, राकेश कुमार एवं आनंद किरण सहित अन्य तकनीकी विशेषज्ञों ने बीएलओ को विभिन्न फॉर्म भरने की प्रक्रिया, मोबाइल एप के उपयोग तथा नवीनतम डिजिटल प्रक्रियाओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed