{"_id":"689b8a97e8275948520068b4","slug":"training-given-to-check-water-quality-in-bangana-water-from-three-sources-found-safe-una-news-c-93-1-una1002-162103-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में पानी की गुणवत्ता जांचने की दी ट्रेनिंग, तीन स्रोतों का पानी मिला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में पानी की गुणवत्ता जांचने की दी ट्रेनिंग, तीन स्रोतों का पानी मिला सुरक्षित
Wed, 13 Aug 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा के आंगनबाड़ी केंद्र चिल्ली पानी की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण देते हुए।स्रोत:आ
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के आंगनबाड़ी केंद्र चिल्ली में मंगलवार को जल शक्ति विभाग ने ग्रामीणों को मल्टी पैरामीटर वाटर क्वालिटी फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान गांव की एक सार्वजनिक बावड़ी और दो निजी कुओं के पानी की जांच की गई जिसमें पानी की गुणवत्ता पूरी तरह सही पाई गई। इस मौके पर क्लोराइड, क्लोरीन, फ्लोराइड, आयरन, नाइट्रेट आदि मानकों की जांच की गई। कार्यक्रम जिला कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कौर की देखरेख में आयोजित हुआ जबकि जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार और फिटर अशोक कुमार ने परीक्षण कार्य संभाला। ग्रामीण कई बार पानी की जांच की आवश्यकता को लेकर स्थानीय उपप्रधान को अवगत करा चुके थे जिसके बाद जल शक्ति विभाग की टीम को बुलाया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी, सहायिका तथा ग्रामीण महिलाएं रितु, नीलम कुमारी, सुदेश कुमारी, सीमा कुमारी इस अवसर पर मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने पानी की गुणवत्ता सही पाए जाने पर संतोष जताया और विभाग की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी, सहायिका तथा ग्रामीण महिलाएं रितु, नीलम कुमारी, सुदेश कुमारी, सीमा कुमारी इस अवसर पर मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने पानी की गुणवत्ता सही पाए जाने पर संतोष जताया और विभाग की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन