फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Traffic jam in Santoshgarh due to heavy vehicles

Una News: संतोषगढ़ में जाम हुआ आम भारी वाहनों की आवाजाही से लग रहा जाम

Thu, 22 Dec 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Santoshgarh due to heavy vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में वाहनों के जाम की समस्या आम हो गई है। रोजाना दिन से शाम तक यहां थोड़े-थोड़े समय अंतराल पर कई बार नगर के मुख्य बस अड्डे, वीरभद्र चौक, पुराने बस स्टैंड के पास भी जाम की स्थिति बन रही है। वीरवार दोपहर के समय भी संतोषगढ़ बजार में वाहनों का जाम का मंजर देखने को मिला। नंगल, नूरपुर बेदी, टाहलीवाल व ऊना की ओर जाने वाले सभी संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति भयंकर हो गई। टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले भारी वाहनों के चलते संतोषगढ़ मुख्य बाजार संकरा होने की वजह से बार-बार वाहनों के जाम की स्थिति बनती जा रही है।
वीरवार को भी जाम के चलते नूरपुर बेदी रोड से लेकर नगर के बाबा विश्वकर्मा मंदिर तक वाहन यहां सड़क पर जाम में फंसे रहे। स्थानीय वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि नगर के मुख्य चौक पर गृहरक्षक तैनात रहता है, लेकिन लंबे जाम खुलवाने के लिए तैनात होमगार्ड जवान के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

नंगल डैम में फ्लाईओवर का कार्य चलने से हिमाचल से अन्य राज्यों को जाने वाले वाहन संतोषगढ़ की तरफ डायवर्ट किए गए हैं। इन सभी पहलुओं को लेकर शहर में यातायात को संभालने के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। संतोषगढ़ की सड़कें इतने ट्रैफिक का दबाव नहीं झेल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक बढ़ने की मुश्किलों के बीच शहरवासियों के साथ दुकानदारों के समक्ष भी समस्या विकराल होती जा रही है। बच्चों को भी स्कूल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। दुकानों के आगे अकसर जाम लगने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों में शिव कुमार, नरेश कुमार, दिनेश, सुभाष भाटिया आदि का कहना है कि प्रतिदिन वाहनों के जाम का समाधान नहीं हो पा रहा है। दुकानों के आगे गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। ग्राहकों को दुकान में आने के लिए जगह नहीं बचती है। ग्राहक न आने से व्यापार ठप पड़ रहे हैं।

---
स्थानीय एक निजी स्कूल के आगे एचआरटीसी बस खराब हो गई। जिस कारण देखते देखते वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस टीम ने कार्य किया है।
-नाजिंद्र धीमान, चौकी प्रभारी, संतोषगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed