फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Traditional Himachali dance, Nati and music were on

Una News: पारंपरिक हिमाचली नृत्य, नाटी, संगीत का चला दौर

Mon, 21 Jul 2025 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Traditional Himachali dance, Nati and music were on
अम्ब के अंदौरा क्षेत्र में हिमाचली सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मौजूद संस्​था के सदस्य।स्रोत स
अंदौरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचली वेशभूषा का प्रदर्शन
विज्ञापन

शक्ति संस्था ऊना के बैनर तले एकजुट हुईं हिमाचली महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शक्ति संस्था ऊना ने रविवार को अंब उपमंडल के अंदौरा क्षेत्र में हिमाचली सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पारंपरिक नाटी, संगीत, नृत्य और वेशभूषा का सुंदर प्रदर्शन किया गया। सीता बिलासपुरी, बबिता शिमला, अनीता मिन्हास कुल्लू, रितु बाला सोलन, दीपू शर्मा ऊना, अविनाक्षी हमीरपुर, अनीता नीतू मंडी, पूजा शर्मा किन्नौर, सुषमा भारद्वाज सिरमौर, रजनी ठाकुर बिलासपुरी, रितु सिंह कांगड़ी और दुर्गा स्पीति ने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को मंच पर जीवंत किया। महिलाओं ने अपने क्षेत्रीय परिधानों में उसी क्षेत्र की बोली में परिचय देकर सांस्कृतिक पहचान को उभारा। कार्यक्रम का उद्देश्य हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देना और लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े रखना था। कार्यक्रम में प्रदेश की मान्यताओं, रीतियों और कुरीतियों पर चर्चा की गई। संस्था की अध्यक्ष रेखा जम्वाल ने प्रसिद्ध कवि भगत राम मुसाफिर को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी ज़ीनत महंत ने सभी प्रतिभागी महिलाओं को उपहार भेंट किए। संस्था की अध्यक्ष रेखा जम्वाल, उपाध्यक्ष रितु सिंह, रजनी ठाकुर और सुषमा भारद्वाज उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed