फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Trade unions with other organisations stages massive protests in Una

जिला मुख्यालय में ट्रेड यूनियन व संगठनों का प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2022 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Trade unions with other organisations stages massive protests in Una
ऊना में रोष रैली निकालते सीटू कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल/ऊना। जिला मुख्यालय में सोमवार को केंद्रीय कर्मचारी ट्रेड यूनियन और संगठनों की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सीटू, इंटक, एटक, अखिल भारतीय किसान सभा, आंगनबाड़ी वर्कर एवं सहायक यूनियन, मिड-डे मील वर्कर यूनियन, सीटू एवं अन्य संगठनों के करीब 250 लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान विभिन्न संगठनों के वक्ताओं ने महंगाई, श्रम कानून खत्म करने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम निजी हाथों में सौंपने का विरोध किया।
इंटक के प्रदेश महासचिव कामरेड जगतराम, इंटक के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, एटक के जिला इंचार्ज कामरेड करनैल सिंह, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष केके राणा, सीटू की जिला प्रधान नीलम कुमारी ने कहा कि एक ओर सरकार गैस, पेट्रोल, डीजल व अन्य वस्तुओं पर ज्यादा टैक्स वसूल कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।
विज्ञापन

वहीं लाखों करोड़ों रुपये की छूट बड़े कारपोरेट घरानों को दी जा रही है। कहा कि किसानों को फसल के समर्थन मूल्य के लिए नीति नहीं बनाई गई।
इस मौके पर इंटक महासचिव करनैल सिंह, किसान नेता नरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, आंगनबाड़ी प्रदेशाध्यक्ष नीलम जसवाल, मिड-डे मील वर्कर यूनियन प्रधान बलविंदर, सीटू जिला महासचिव गुरनाम सिंह, शिव कुमार द्विवेदी, प्यारा सिंह, जयराम, जसप्रीत गिल, इनायत अली, कुशल कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed