फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Town Hall building of Municipal Council is not being used

Una News: नगर परिषद के टाउन हाॅल भवन का नहीं हो पा रहा इस्तेमाल

Thu, 09 Jan 2025 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
Town Hall building of Municipal Council is not being used
बहुउद्देशीय भवन बनाने की योजना भी नहीं चढ़ पा रही सिरे
विज्ञापन

भवन के समीप जगह-जगह बिखरा पड़ा है कबाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद के पुराने कार्यालय के समीप बने टाउन हॉल की हालत खस्ता हो रही है। इस पर नगर परिषद की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस भवन का प्रयोग सामूहिक कार्यक्रमों और नगर परिषद की तरफ से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए किया जाता है। नगर परिषद की तरफ से इस स्थान पर बहुउद्देशीय भवन बनाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को भेजे हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है। प्रस्ताव पर अभी तक विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में बाजारों के बीचोबीच स्थित भवन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस भवन में मरम्मत का कार्य भी होना है ऐसे में अब लोग इस भवन में आयोजन करने से भी टालमटोल करते हैं। नगर परिषद का टाउन हॉल भवन खस्ताहाल होता जा रहा है। नगर परिषद के पुराने भवन के पास बने टाउन हॉल में सामूहिक कार्यक्रमों सहित अन्य आयोजन भी होते थे। इसके लिए गरीब परिवारों के लिए 2100 रुपये और अन्य के लिए 5100 रुपये का शुल्क वसूल किया जाता है। जबकि, किसी निजी पैलेस या होटल में इस प्रकार के आयोजनों के लिए हजारों रुपये वसूल किए जाते हैं। आलम यह है कि टाउन हॉल भवन के पास कबाड़ और पुराना सामान बिखरा पड़ा है। इसे हटाने के लिए अभी तक नगर परिषद के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यही कारण है कि अब लोग सामूहिक कार्यक्रमों के लिए टाउन हॉल को बुक करने से कतरा रहे हैं। नगर परिषद की तरफ से नगर परिषद के पुराने भवन व टाउन हॉल को गिराकर नई बहुमंजिला भवन निर्माण करने की योजना बनाई गई थी। इस प्रस्ताव को उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया था लेकिन अभी तक पुराने भवन को तोड़ने के लिए विभाग से कोई मंजूरी नहीं मिल पाई है।


कोट्स
टाउन हाल और नगर परिषद के पुराने भवन के स्थान पर नई इमारत बनाने की योजना है। अभी तक इस योजना को मंजूरी नहीं मिल पाई है। फिलहाल टाउन हॉल की मरम्मत के लिए जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


पुष्पा देवी, अध्यक्ष नगर परिषद ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed