फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tourism development sector will get new wings in Kutlahar: Dharmani

कुटलैहड़ में पर्यटन विकास क्षेत्र को लगेंगे नए पंख : धर्माणी

Wed, 19 Jun 2024 06:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 19 Jun 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
Tourism development sector will get new wings in Kutlahar: Dharmani
जिला स्तरीय पीपलू मेले के समापन पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। तीन दिवसीय जिला स्तरीय ऐतिहासिक पीपलू मेला बुधवार को धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। मेले के अंतिम दिन टाउन एवं कंट्री प्लानिंग, आवास प्रबंध, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक कुटलैहड़ विवेक शर्मा ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अविनाश कपिला उपस्थित रहे। अपने संबोधन में राजेश धर्माणी ने कहा कि जिला स्तरीय ऐतिहासिक पीपलू मेले में राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों से काफी अच्छे बदलाव देखने को मिले हैं। सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा विभिन्न विकासात्मक प्रदर्शनियां लगाई गईं, जिसमें अनेक प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से कुटलैहड़ में पर्यटन विकास क्षेत्र को नए पंख लगेंगे। कुटलैहड़ क्षेत्र पर्यटन गंतव्य के रूप में पहचाना जाएगा तथा शीघ्र ही विश्व पर्यटन मानचित्र पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सत्ता संभालते ही अनाथ बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना आरंभ की, जो कि पूरे भारत की पहली एक मात्र अनूठी पहल है, जिसके जरिए राज्य के अनाथ बच्चे अपना जीवन-यापन सम्मानपूर्वक कर पा रहे हैं। राज्य के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत राज्य के बच्चों का भविष्य संवारा जा रहा है। इस योजना के तहत सभी पात्र विधवाओं एवं एकल नारियों के बच्चों को 27 वर्ष तक मुफ्त उच्च शिक्षा की सुविधा है तथा बच्चों के आरडी खाते में एक हज़ार रुपये प्रतिमाह जमा किए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार की महत्वकांशी योजना इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना को भी लागू कर दिया गया है, जिसका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने मेला कमेटी को ऐच्छिक निधि से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर टाउन एवं कंट्री प्लानिंग, आवास प्रबंध, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने पिपलू मेला 2024 की बहुरंगी स्मारिका का विमोचन भी किया। मेले के समापन अवसर पर अनेकों रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई गईं तथा प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा विधायक विवेक शर्मा द्वारा 200 से अधिक बकरियों का पालन कर रहे बकरी पालकों को सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. विजय डोगरा, कांग्रेस सचिव देशराज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, बीडीओ सुभाष अत्री, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों से आए अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed