फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tomato prices doubled in just a week.

Una News: हफ्तेभर में ही टमाटर के दोगुना हो गए दाम

Sun, 28 Jun 2026 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 28 Jun 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
Tomato prices doubled in just a week.
ऊना। हफ्तेभर में ही टमाटर के दाम दोगुना हो गए हैं। टमाटर के दाम 40 से सीधे 80 रुपये तक पहुंचे हैं। वहीं प्याज भी 10 रुपये महंगा हुआ जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। कुछ समय पहले तक टमाटर 40 रुपये प्रति किलो और प्याज 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। गृहिणियों का कहना है कि लगभग हर सब्जी में टमाटर और प्याज का इस्तेमाल होता है। इनके बिना कोई भी सब्जी व पकवान बनाना मुश्किल हो जाता है। दाम बढ़ने से अब लोगों को रसोई का खर्च कम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि महंगाई का असर सीधे रसोई पर पड़ रहा है। सब्जियों के बढ़ते दामों से हर दिन का भोजन तैयार करना पहले की तुलना में अधिक महंगा हो गया है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कीमतों में राहत नहीं मिली तो घरेलू बजट पर और अधिक दबाव पड़ेगा। लोगों ने प्रशासन से आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर निगरानी रखने और आम जनता को राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


पहले 40 रुपये किलो टमाटर खरीद लेते थे लेकिन अब 80 रुपये किलो होने से जरूरत के हिसाब से ही खरीदना पड़ रहा है। बिना टमाटर के सब्जी का स्वाद अधूरा लगता है।
विज्ञापन

-पुष्पा शर्मा, गृहिणी


प्याज भी 30 रुपये से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गया है। हर दिन बनने वाली सब्जियों में प्याज और टमाटर जरूरी होते हैं। महंगाई के कारण घर का मासिक बजट बिगड़ गया है और खर्च कम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कविता देवी, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed