फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Told about ways to prevent cancer in Thanakalan

Una News: थानाकलां में कैंसर से बचाव के तरीके बताए

Wed, 04 Feb 2026 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Told about ways to prevent cancer in Thanakalan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में बुधवार को जिलास्तरीय विश्व कैंसर दिवस मनाया। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और प्रारंभिक निदान से कैंसर से बचाव और उपचार संभव है। कैंसर के लक्षणों में घाव, मुंह या शरीर में अल्सर, गांठ या सूजन, खांसी या आवाज में बदलाव, शौच या पेशाब की आदतों में परिवर्तन, वजन घटना, बुखार आदि शामिल हैं। बचाव के लिए धूम्रपान व शराब से परहेज, अत्यधिक मसाले या गर्म भोजन न लेना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed