फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Told about the achievements of Modi government in 11 years

Una News: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां बताईं

Sun, 15 Jun 2025 08:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Told about the achievements of Modi government in 11 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। भाजपा कार्यालय ऊना में रविवार को विशेष प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए एनडीए सरकार ने देश के गरीब, वंचित और सामान्य वर्ग के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक विकास, तकनीकी सशक्तीकरण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। यह सरकार सिर्फ नारों की नहीं, नीति, नीयत और परिणाम की सरकार है। जिसने जमीन पर काम कर आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाया है। उज्ज्वला, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे कार्यक्रमों ने समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाया है और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मज़बूत कदम बढ़ाए हैं। कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बना चुका है और यह सब प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आम जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed